जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति और विशेषताओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही ग्रीष्मा चौहान ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले के पारंपरिक खान-पान, स्टोन एवं वुडन क्राफ्ट तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों की ऐतिहासिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

ग्रीष्मा की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों को डूंगरपुर की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन से परिचित कराया। उनकी स्टॉल ने जिले की अनूठी पहचान और विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *