बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्शिल खान ने अपनी स्टॉल के माध्यम से ऊंट के दूध से बनी मिठाइयों, बीकानेरी रसगुल्ले, मोहनथाल तथा जूनागढ़ किला और कैमल सफारी के आकर्षक मॉडलों को प्रदर्शित कर बीकानेर की समृद्ध विरासत और पर्यटन की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
अर्शिल की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति और रचनात्मक सोच ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया तथा बीकानेर की संस्कृति, स्वाद और पर्यटन को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

