जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति और स्थानीय पहचान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही लुबना नाज़ और आलिया नाज़ ने अपनी स्टॉल के माध्यम से मावा कचौरी, गुलाब जामुन सहित जोधपुर के पारंपरिक व्यंजनों तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों के आकर्षक मॉडलों को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने इन ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े रोचक किस्से और इतिहास भी साझा किए।
लुबना और आलिया की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया तथा जोधपुर की समृद्ध संस्कृति, स्वाद और ऐतिहासिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

