जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने जिले की खास पहचान को सामने रखा।

भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिभागियों ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले के प्रसिद्ध खान-पान और मिठाइयों, जैसे मक्कन बड़ा, को प्रस्तुत किया। साथ ही, पर्यटन स्थलों के मॉडल के जरिए भीलवाड़ा की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने भीलवाड़ा को ‘टेक्सटाइल सिटी’ के रूप में भी परिचित कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *