अप्रैल महीने के लिए भी शुरू हो चुकी है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।
शिवाक्ष शर्मा।
मार्च माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला अप्रैल माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को अप्रैल महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
इससे पहले भी 2023 में भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।
IMPORTANT DATES IN अप्रैल 2024
1 अप्रैल :- ओडीशा स्थापना दिवस
2 अप्रैल :- विश्व ऑटीजम जागरूकता दिवस
4 अप्रैल :- अंतर्राष्ट्रीय खनन जागरूकता दिवस
5 अप्रैल :- राष्ट्रीय समुद्री दिवस
5 अप्रैल :- अंतरराष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस
6 अप्रैल :- विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस
6 अप्रैल :- हनुमान जयंती
7 अप्रैल :- विश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रैल :- विश्व होम्योपैथी दिवस
10 अप्रैल :- राष्ट्रीय भाई- बहन दिवस
11 अप्रैल :- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस
13 अप्रैल :- जलियांवाला बाग नरसंहार
14 अप्रैल :- बीआर अंबेडकर स्मृति दिवस
14 अप्रैल :- पुथडु या तमि
14 अप्रैल :- बैसाखी का दिन
14 अप्रैल :- सौर नव वर्ष या मेष संक्रांति
15 अप्रैल:- हिमाचल दिवस
15 अप्रैल :- विश्व कला दिवस
16 अप्रैल:- विश्व आवाज दिवस
16 अप्रैल:- हाथी बचाओ दिवस
17 अप्रैल :- विश्व हीमोफिलिया दिवस
18 अप्रैल :- विश्व विरासत दिवस
19 अप्रैल :- विश्व लीवर दिवस
20 अप्रैल:- संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस
21 अप्रैल :- राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
21अप्रैल :- वर्ल्ड क्रिएटिविटी और इनोवेशन दे
22 अप्रैल :- विश्व पृथ्वी दिवस
23 अप्रैल :- विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
23 अप्रैल :- अंग्रेजी भाषा दिवस
24 अप्रैल :- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 अप्रैल :- विश्व मलेरिया दिवस
26 अप्रैल :- विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
28 अप्रैल :- कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस
29 अप्रैल :- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस,
29 अप्रैल :- आयुष्मान भारत दिवस
30 अप्रैल :- विश्व पशु चिकित्सा दिवस
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –