जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय विशेषताओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
जैसलमेर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही वर्षा तावरी ने अपनी आकर्षक स्टॉल के माध्यम से “स्वर्ण नगरी” की अनूठी पहचान को जीवंत किया। उन्होंने घोटुआ लड्डू, ऊंट के चमड़े से बने हस्तशिल्प (Camel Leather Craft), सैंड ड्यून्स (रेत के टीले) और जैसलमेर के प्रसिद्ध पीले पत्थर (Yellow Stone) को सुंदर ढंग से प्रदर्शित कर जिले […]










