भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में निभा चुके हैं कई ज़िम्मेदारियाँ …
शिवाक्ष शर्मा।
श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के पन्द्रहवें मुख्यमंत्री हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI से हुई, जहां वह शिमला के संजौली कॉलेज में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने.इसके बाद उन्हें संजौली राजकीय महाविद्यालय के छात्र केंद्रीय संघ का अध्यक्ष बनाया गया, और यही से उन्होंने एक मजबूत युवा नेता के रूप में जगह बनाई।साल 1988 में वह एनएसयूआई के स्टेट प्रेसिडेंट चुने गए। इसके बाद साल 1995 में उन्हें कांग्रेस के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई।सुक्खू की छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ के चलते 1998 से साल 2008 तक लगातार 10 साल तक युवा काँग्रेस के प्रेसिडेंट रहे। साल 2008 में कांग्रेस के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी का पदभार संभाला। सुक्खू ने 2 बार शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में अपनी सेवाएँ भी दी।
साल 2003 में उन्होने पहली बार नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और इलेक्शन जीतकर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद 2007, 2017 और 2022 में वे फिर से विधायक रहे.
साल 2013 में काँग्रेस हाईकमान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी और वह इस पद पर साल 2019 तक बने रहे. साल 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में सुक्खू के सामने बीजेपी के उम्मीदवार विजय अग्निहोत्री थे इन्होने 2,349 मतों से जीत दर्ज की और साल 2022 में सुखविंदर सिंह को 36,142 वोट और विजय अग्निहोत्री को 32,779 वोट मिले लेकिन इस बार भी 3,363 वोट से जीते. काँग्रेस हाईकमान के साथ अच्छे संबंध होने के चलते उन्हें साल 2022 के हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
हाल ही में 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया गया जिसमें श्री सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने की. राज्यसभा के उप – सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह इस विशेष सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस बाल सत्र में देशभर से 68 बच्चों का चुनाव किया गया जिन्होंने बाल विधायक, मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के रूप में इस बाल सत्र का संचालन किया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz