5 अगस्त को अजमेर में होगा आयोजन …
गर्वित शर्मा
जयपुर: 5 अगस्त को अजमेर में एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी। राजकीय संग्रहालय में देशभर के बच्चों द्वारा बनाई, अपने – अपने कोरोना काल के अनुभवों पर आधारित पेंटिंग्स की 15 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान के वर्तमान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी करेंगे वहीं अजमेर की महापौर बृजलता हाड़ा व उप महापौर नीरज जैन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। शुक्रवार को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया जाएगा जिसे 20 अगस्त तक पर्यटक देख सकेंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में व क्लासमेट के प्रायोजन में डिजिटल बाल मेला इस प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे जिसके लिए देशभर से बच्चों ने अपने अपने कोरोना अनुभवों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा है, और डिजिटल बाल मेला को भेजा है
डिजिटल बाल मेला इस पहल के तहत बच्चों के कोविड अनुभव रंगों के माध्यम से बाहर लाया है| शेड्स ऑफ़ कोविड प्रदर्शनी के लिए देश भर से 6-16 साल के बच्चे अपनी पेंटिंग भेज सकते है| गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला ने 2021 में राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया था| बच्चों को यह मौका राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने दिया था| इसके साथ ही अभी “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत बच्चों को में देश विदेश के संग्रहालयों की जागरूकता के प्रति काम कर रहा है|
आपके बच्चे की पेंटिंग “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

