जयपुर। “जयपुर बाल महोत्सव” में बच्चों के बढ़ते उत्साह और व्यापक भागीदारी को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिन आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक बच्चे 20 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
डिजिटल बाल मेला ने बताया कि प्रदेशभर के बच्चों से बड़ी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं, जिसमें वे अपने-अपने जिलों की कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय पर्यटन की विशेषताओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक बच्चों को अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इस महोत्सव के माध्यम से 12 से 18 वर्ष के बच्चे अपने जिले की पहचान को वीडियो के जरिए प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि “जयपुर बाल महोत्सव” का आयोजन सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में 4 से 6 मई तक किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के सभी जिलों के बच्चे भाग लेंगे।
डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्ह्वी शर्मा ने कहा कि बच्चों के उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कोई भी इच्छुक प्रतिभागी इस अवसर से वंचित न रह जाए।
MULTINATIONAL COMPANY KOGNIVERA के , FOUNDER श्री कमलेश शर्मा ने कहा राजस्थान में पर्यटन को विस्तार देने के लिए यह नवाचार मिल का पत्थर साबित होगा।
इस अभियान का पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है की बच्चे अपने जिले की उन बातों को प्रदेश के सामने लाए जो अभी तक अनजानी है।
फ्यूचर सोसाइटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा यह महोत्सव बच्चों को अपनी स्थानीय पहचान, संस्कृति और पर्यटन से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

