धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिभागियों ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले के पारंपरिक खान-पान, जैसे मूंग दाल का हलवा और दही-जलेबी, को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही, पर्यटन स्थलों के मॉडल के जरिए जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया तथा यहां होने वाली प्रमुख फसलों और कृषि परंपराओं की जानकारी भी साझा की।
जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने जिले की खास पहचान को सामने रखा।

