बूंदी जिले का प्रतिनिधित्व कर रही अवनी जैन ने अपनी स्टॉल पर बूंदी के प्रसिद्ध लड्डू तथा तारागढ़ किला और रानीजी की बावड़ी के आकर्षक मॉडलों के माध्यम से जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
अवनी की रचनात्मक प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया तथा बूंदी की समृद्ध विरासत और पर्यटन की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

