ऑनलाइन छात्रों में सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता दिखाने वाली दिव्यांशी को मिला पुरस्कार
5000 रुपये का ईनाम करेंगी अपने नाम …
डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वाधान में आयोजित और एलआईसी द्वारा प्रायोजित “बच्चों की सरकार कैसी हो?” अभियान के तहत आयोजित हुए ऑनलाइन सत्रों में दिव्यांशी शर्मा ने सबसे ज्यादा भागीदारी निभाई| कई सत्रों का संचालन किया अच्छे प्रश्न पूछे अनियमितता बनाए रखी। इसके लिए डिजिटल बाल मेला ने उन्हें इस प्रतियोगिता का विजेता चुना है|
आपको बता दें कि इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था| इनमें से एक थी ऑनलाइन सेशन| इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों से ऑनलाइन संवाद किया जाता था| इनमें वरिष्ठ पत्रकार, हिमाचल प्रदेश के राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, खेल जगत के बड़े नाम, कला के क्षेत्र से जुड़े हुए वरिष्ठ लोग शामिल हैं| इन सत्रों में विभिन्न विषयों पर बच्चों से चर्चा की जाती थी जिसके बाद बच्चे अपने मन में उठ रहे प्रश्नों को पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत करते थे| इन सत्रों में बड़ी संख्या में बच्चे जुड़ते थे और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी करते थे| इनमें से हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी की निवासी दिव्यांशी शर्मा ने सबसे ज्यादा सत्रों में जुड़कर अपनी भागीदारी को बखूबी निभाया है| दिव्यांशी की इसी बात ने उन्हें इस प्रतियोगिता का विजेता बनाया है|
गौरतलब है कि 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से 68 बच्चों ने भाग लेकर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था| इससे पूर्व 14 नवम्बर 2021 को राजस्थान विधानसभा में भी डिजिटल बाल मेला द्बारा विशेष बाल सत्र का आयोजन किया गया था| इसके आलावा बच्चों की राजनीति समझ को बढाने के लिए डिजिटल बाल मेला सदैव कार्यरत है| इसके लिए अभी तक डिजिटल बाल मेला अनेक अभियानों का आयोजन किया जा चुका है| यदि आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो उसे आज ही जोड़ें डिजिटल बाल मेला से| हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें हमारे मोबाइल नम्बर 8005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें |
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

