क्यों बने इसका हिस्सा?
आदित्य शर्मा|
जयपुर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, अन्त राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई के अवसर पर एक नयी ज्योत जलाई| “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल को देश और दुनिया के सामने लाया गया, इसका मकसद था देश और विदेश के बच्चों एवं बड़ो को भिन्न-भिन्न संग्रहालय के प्रति जागरूक करना| उनकी ऐतिहासिक, सांस्क्रतिक और कलात्मक अहमियत को दुनिया के सामने लाना| हर संग्रहालय अपने आप में ख़ास है, वह अपने दर्शकों के लिए एक ऐसी दुनिया का दरवाजा खोलता है जिसे न कभी देखा गया है और न आम लोग इतने सक्षम है की उसे देख सके| हर संग्रहालय अपने आप में एक काहानी बयां करता है, कोई आपको इतिहास की जानकारी देता है तो कोई आपको उस क्षेत्र की कला एवं संस्कृति से रूबरू कराता है| परन्तु फिर भी हम संग्रहालयों के प्रति इतने उत्साहित नहीं होते, कही न कहीं हमें यह सब बताया नहीं जाता|
इस समस्या को दूर करने के लिए डिजिटल बाल मेला लाया “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल जिसके तहत कुल 6 महीने में बाल मेला राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में पेंटिग प्रदर्शनी लगाएगा| इन पेंटिंग्स को देश के अलग अलग कोने से बच्चों ने भेजा है| 6-16 साल के इन बच्चों ने देश विदेश के म्यूजियम की पेंटिंग्स बनायीं है| इस पहल में बच्चों को जागरूक करने के लिए लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, क्विज, डिबेट और भी बहुत कुछ करवाया जाएगा, साथ ही इनाम भी दिया जाएगा| अभी “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल के तहत हवामहल में 15 दिवसीय प्रदर्शनी लगाईं गई है| इतना ही यह प्रदर्शनी आमेर किले और अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भी लगाई जा चुकी है|
“म्यूजियम थ्रू माय आईज” पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz