डीडवाना-कुचामन जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे गणेश टाक ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति में जिले की ऐतिहासिक विरासत, लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, कृषि आधारित जीवनशैली तथा स्थानीय फसलों और बीजों की विशेषताओं को रोचक एवं सहज तरीके से प्रस्तुत किया।
गणेश की प्रस्तुति ने दर्शकों को डीडवाना-कुचामन की सांस्कृतिक समृद्धि और स्थानीय पहचान से परिचित कराया। उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति और विषय की गहन जानकारी ने सभी को प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि अपने जिले की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना ही हमारी विरासत को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

