खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व कर रही ऋषिका शर्मा ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों, स्थानीय परंपराओं और उनकी ऐतिहासिक महत्ता से दर्शकों को परिचित कराया।
ऋषिका की प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा खैरथल-तिजारा की समृद्ध आस्था और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

