जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति, परंपराओं और विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

करौली जिले का प्रतिनिधित्व कर रही अनिष्का डागुर, नूपुर दीवान ने वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय खान-पान और क्षेत्र की विशेष फसलों एवं बीजों की जानकारी साझा कर सभी का ध्यान आकर्षित किया |

बच्चों की प्रस्तुति ने न केवल करौली की विशिष्ट पहचान को उजागर किया, बल्कि जिले की परंपराओं और जीवनशैली से भी सभी को परिचित कराया। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और ज्ञान ने दर्शकों को प्रभावित किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *