अलवर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही खिलिशा सैनी ने अपनी स्टॉल के माध्यम से अलवर के प्रसिद्ध मिल्क केक, पारंपरिक व्यंजनों तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के मॉडलों को प्रदर्शित कर उसकी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
खिलिशा की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति और रचनात्मक सोच ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया तथा अलवर की विरासत और पर्यटन को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

