जानिए संयुक्त राष्ट्र शतिरक्षको का अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में।
बाल लेखक पारस माली।
जैसा कि हम 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापक दिवस मना रहे हैं, मैं उन बहादुर पुरूषों एवं महिलाओं का सम्मान करना चाहूँगी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने घरों से दूर विदेशी धरती पर नि:स्वार्थ रूप से शांति स्थापक के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। इस साल, हम संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस महत्वपूर्ण वर्ष में, इस संगठन के पूरे इतिहास में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापकों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को अच्छी तरह मान्यता प्रदान की जानी चाहिए।
मैं उन बहादुर पुरूषों एवं महिलाओं के समर्पण, साहस एवं कुशलता को सलाम करती हूँ जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र की शांति स्थापना की कार्यवाहियों में सेवाएं प्रदान की हैं। मैं उनके प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ जिन्होंने अपना जीवन शांति के लिए समर्पित कर दिया है। विशेष रूप से, मैं उन 126 शांति स्थापकों, जिसमें भारत से 2 शांति स्थापक भी शामिल हैं, के परिवारों के प्रति दिल से संवेदना प्रकट करती हूँ जिन्होंने 2014 में चरम बलिदान दिया।
अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शांति स्थापना से जुड़ी कार्यवाहियों में योगदान की अपनी लंबी एवं समृद्ध परंपरा पर भारत को बहुत गर्व है जो बिल्कुल जायज है। भारत ने पिछले वर्षों में लगभग 180000 सैनिकों का योगदान किया है जो किसी देश से सबसे बड़ी संख्या है। संयुक्त राष्ट्र की सेवा करते हुए भारत के 160 शांति स्थापकों ने अपने जीवन की आहुति दी है।
मैं इस अवसर पर शांति स्थापना के आधारभूत सिद्धांतों की भी याद दिलाना चाहती हूँ जिन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने के तंत्र के रूप में इसे कायम रखा है, जैसे कि पक्षकारों की सहमति, निष्पक्षता तथा बल का गैर प्रयोग, आत्मरक्षा में बल प्रयोग को छोड़कर तथा अधिदेश की रक्षा। ये सिद्धांत हमेशा की तरह आज भी संगत हैं तथा अपने लिए ब्लू हेलमेंट ने जो मान एवं सम्मान अर्जित किया है उसका केंद्र बिंदु हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

