फलोदी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिभागियों ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित किया। साथ ही, उन्होंने फलोदी को ‘सॉल्ट सिटी’ क्यों कहा जाता है, इसके पीछे की वजह और क्षेत्र की विशेषताओं से भी सभी को परिचित कराया।
जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने जिले की खास पहचान को सामने रखा।

