जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति और विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

दौसा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमेश ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले के प्रसिद्ध टेराकोटा शिल्प और कृषि आधारित जीवनशैली की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति ने दौसा की पारंपरिक कला और ग्रामीण संस्कृति को सुंदर तरीके से दर्शकों के सामने रखा।

हिमेश की रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। उनकी स्टॉल ने यह संदेश दिया कि स्थानीय कला और कृषि परंपराएं किसी भी जिले की वास्तविक पहचान होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *