सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रमोद परिहार ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की विशिष्ट पहचान को प्रभावशाली रूप में प्रदर्शित किया। उन्होंने सिरोही के प्रसिद्ध मार्बल, स्थानीय पारंपरिक मिठाइयों तथा जिले की अन्य विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत कर आगंतुकों को सिरोही की समृद्ध विरासत से परिचित कराया।
प्रमोद की प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनकी स्टॉल ने यह दर्शाया कि सिरोही अपनी प्राकृतिक संपदा, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत के कारण राजस्थान की एक विशिष्ट पहचान रखता है।

