जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने जिले की संस्कृति और विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
सीकर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही मोनिका ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जीणमाता मंदिर, पारंपरिक खान-पान और गौ माता के महत्व को आकर्षक मॉडलों के जरिए प्रदर्शित कर जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मोनिका की आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और सीकर […]










