जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी बच्चों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
चूरू जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे विकास सुथार और यावी पारीक ने अपनी स्टॉल के माध्यम से जिले की पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों की शानदार झलक पेश की। उन्होंने चूरू की प्रसिद्ध मिठाइयों के साथ-साथ वॉलनट क्रशर, झूमर, सजावटी हस्तशिल्प (Decorative Pieces) जैसी स्थानीय हस्तनिर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शित कर जिले की समृद्ध शिल्प परंपरा […]










