जयपुर बाल महोत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने जिले की खास पहचान को सामने रखा।
सलूंबर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतिभागियों ने अपनी स्टॉल के माध्यम से हाड़ी रानी के गौरवशाली इतिहास, स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प तथा कृषि परंपराओं को आकर्षक मॉडलों के जरिए प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने सलूंबर की ऐतिहासिक विरासत और ग्रामीण जीवन की समृद्ध झलक दर्शकों तक पहुँचाई।










